Activities Gallery
26 APRIL 2025 – FIRST POSITION AT DEBATE COMPETITION
गुरु विरजानंद गुरुकुल महाविद्यालय, करतारपुर के छात्र चैतन्य विलास माणे ने भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर रचा कीर्तिमान
आज दिनांक 26 अप्रैल 2025 को कपूरथला स्थित हिंदू कन्या कॉलेज में वेद प्रचार मंडल, लुधियाना के तत्वावधान में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में गुरु विरजानंद गुरुकुल महाविद्यालय, करतारपुर ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रतियोगिता में कुल 32 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
गुरुकुल के छात्र चैतन्य विलास माणे ने उत्कृष्ट भाषण प्रस्तुत करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने न केवल प्रथम चरण में सफलता अर्जित की, अपितु द्वितीय चरण हेतु भी चयनित होकर गुरुकुल का गौरव बढ़ाया।
इस अवसर पर गुरुकुल के आदरणीय अध्यापक श्री कमलदीप जी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन कर प्रतियोगिता को सफल बनाया।
चैतन्य विलास माणे की यह उपलब्धि गुरुकुल की उच्च स्तरीय शिक्षा प्रणाली एवं विद्यार्थियों के उत्तम संस्कारों का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
आर्य वीर दल शिविर समापन (1–7 जून 2025)
संघर्ष, सेवा और संयम की सीख के साथ संपन्न हुआ सात दिवसीय प्रशिक्षण!
आज दिनांक 7 जून 2025 को पंजाब प्रांतीय आर्य वीर दल शिविर का समापन नशा मुक्त पंजाब के संकल्प के साथ हुआ। यह शिविर 1 जून से 7 जून तक आयोजित किया गया जिसमें कपूरथला, अमृतसर, पठानकोट सहित पंजाब के विभिन्न जिलों से 115 आर्य वीरों ने भाग लिया।
शिविर में आत्मरक्षा, योग, शारीरिक व्यायाम, वैदिक शिक्षा, अनुशासन, और नैतिक प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान दिया गया।
व्यायाम शिक्षकों के रूप में आचार्य चांद सिंह योगी, हरिओम और श्रीकांत जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
समापन समारोह मेंगुरुकुल के प्रधान श्री ध्रुव कुमार मित्तल, महामंत्री प्रो. नरेश कुमार धीमान, कमल आर्य जी, कैलाश अग्रवाल जी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
स्वागत भाषण पंजाब प्रांत के महामंत्री राहुल आर्य जी द्वारा प्रस्तुत किया गया और धन्यवाद ज्ञापन पंजाब प्रांत के संचालक डॉ. उद्यान आर्य जी द्वारा किया गया। समापन शांति पाठ के साथ हुआ।
इस आयोजन की सफलता में श्री चांद जी व डॉ. उदयन आर्य जी का विशेष योगदान रहा।
श्री चंद जी और डॉ. उदयन आर्य जी ने इस कार्यक्रम की सफलता में विशेष योगदान दिया।
जीवन ज्योत जी, जतिंदर कुमार जी, पंकज जी, राजेश जी और अन्य ने शिक्षण गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आर्य वीर दल की यह प्रेरणादायक यात्रा आगे भी इसी जोश से जारी रहेगी!
MAY 2025
24 मई 2025 को गुरु विरजनन्द गुरुकुल महाविद्यालय, करतारपुर व संत बाबा निधान सिंह स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में मातृ दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में S.D. कॉलेज की प्राचार्या पूजा पराशर, करतारपुर के अनेक MCs, अध्यक्ष ध्रुव कुमार मित्तल, प्राचार्य डॉ. उदयन आर्य व शिक्षकगण जीवन ज्योत, जतिंदर कुमार, कमलदीप शर्मा, राजेश कुमार सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। 20+ प्रतिभागियों ने भावपूर्ण प्रस्तुतियाँ दीं।
ARYA VEER DAL CAMP 1 JNE-7 JUNE 2025
चरित्र निर्माण करना ही आर्य वीर दल शिविर का उद्देश्य है और इसी उद्देश्य से पंजाब नशा मुक्त भी बनेगा यह बात आज पत्रकार वार्ता के दौरान पंजाब प्रांतीय आर्य वीर दल शिविर के संयोजक डॉ. उदयन आर्य ने कहे । साथ ही आगामी 1 जून से 7 जून तक आयोजित होने वाले आर्य वीर दल आवासीय शिविर की घोषणा की। और उन्होंने कहा कि गुरुकुल करतारपुर के यशस्वी प्रधान ध्रुव कुमार मित्तल की अध्यक्षता में होने वाले इस शिविर में पंजाब प्रांत के पटियाला, जालंधर, कपूरथला, पठानकोट आदि अन्य सभी जनपदों से 200 से अधिक आर्यवीर भाग लेंगे इस शिविर में शिविरार्थियों के शारीरिक विकास हेतु योग, सूर्य नमस्कार, व्यायाम, जूडो कराटे आदि का अभ्यास होगा, मानसिक बौद्धिक एवं आध्यात्मिक विकास हेतु ध्यान एवं विद्वानों के प्रवचन आदि होंगे एक प्रश्न के उत्तर में डॉ. आर्य ने कहा कि शिविर की दिनचर्या प्रातः 4:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक बहुत ही सख्त रहती है इसलिए शिविर में आने से पूर्व शिविरार्थी पूर्ण मानिक तैयारी के साथ आए शिविर मंे मोबाइल आदि यंत्र पूर्ण रूप से वर्जित रहेंगें विशेष कर इस शिविर में नशा मुक्त पंजाब आदि समसामयिक विषयों पर चर्चा होगी। शिविर का समापन समारोह 7 जून को सायं 6:00 बजे इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ग्राउंड करतारपुर में होगा शिविर के विशेष सहयोगी गुरुकुल के महामंत्री प्रो. नरेश कुमार धीमान, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल, सहकोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, उपप्रधान सुधीर कुमार शर्मा, मंत्री राकेश अग्रवाल, उपप्रधाना सुशीला भगत, मंत्री रणजीत सिंह आर्य आदि ट्रस्टी गण रहेंगे। इस पत्रकार वार्ता के दौरान शिविर सहसंयोजक राहुल आर्य गुरुकुल के अधिष्ठाता सुखदेवराज, गणक वीरेंद्र कुमार, अध्यापक जीवनजोत, जितेंद्र कुमार, आदित्य सैनी, भगवती प्रसाद, पंकज शर्मा, विक्रम शर्मा आदि मौजूद रहे

