Guru Virjanand Gurukul Mahavidyalaya, Kartarpur

(Affiliated to - Central Sanskrit University, New Delhi)

Donation given to this trust will always be exempt from income tax under Income Tax Act 1961-80 G CIT/JAL-II/11-25/515/19-05-11

WELCOME CEREMONY 2025

26 APRIL 2025- NEW STUDENTS WELCOME CEREMONY

करतारपुर, दिनांक 26 अप्रैल 2025
पंजाब के एकमात्र संस्कृत शिक्षण केन्द्र गुरु विरजानन्द गुरुकुल महाविद्यालय में आज नवप्रविष्ट छात्रों के हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन हेतु स्वागत समारोह आयोजित किया गया। संपूर्ण मंच का संचालन गुरुकुल के वरिष्ठ विद्यार्थी हितांश आर्य एवं हर्ष चन्दन ने किया।कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मन्त्रोच्चारण एवं दीप प्रज्वलन से किया गया। दीप प्रज्ज्वलन प्रधान श्री ध्रुव कुमार मित्तल, डॉ सुधीर शर्मा, स्वदेश मित्तल, शिव मित्तल एवं हंसराज मिश्रा जी के पावन करकमलों द्वारा किया गया। गुरुकुल के प्रधान श्री ध्रुव कुमार मित्तल जी ने सभी नवप्रविष्ट छात्रों को आशीर्वाद प्रदान किया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने अपने आशीर्वचन में आर्य संस्कार, वैदिक जीवनशैली तथा अनुशासित अध्ययन की महत्ता पर प्रकाश डाला।

पूर्ववर्ती छात्रों ने नवप्रविष्ट छात्रों का पारंपरिक रूप से माल्यार्पण कर स्वागत किया, जिससे नव छात्रों में अपनत्व की भावना जागृत हुई। इस शुभ अवसर पर अनेक खेल प्रतियोगिताएँ तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिनमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजयी विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार दिये गए। इन गतिविधियों के माध्यम से आपसी सहयोग, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा तथा सामूहिकता की भावना को बढ़ावा मिला। गुरु विरजानन्द स्मारक समिति ट्रस्ट के उपप्रधान दानवीर डॉ. सुधीर शर्मा ने बच्चों को पारितोषिक प्रदान कर उन्हें जीवन में लगातार प्रगति के लिए प्रोत्साहित किया।अन्त में आचार्य जी ने सभी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बच्चों के भावी जीवन हेतु शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान दिया। इस अवसर पर ट्रस्ट के सभी अधिकारीगण, गुरुकुल के सभी अध्यापक, बच्चों के अभिभावक एवं नगर के अन्य गणमान्य जन आदि उपस्थित रहे।